• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi fire : Fireman becomes super hero, saved 11
Written By
Last Updated : रविवार, 8 दिसंबर 2019 (15:39 IST)

Delhi Fire: फायरमैन बना सुपर हीरो, बचाई इमारत में फंसे 11 लोगों की जान

Delhi Fire: फायरमैन बना सुपर हीरो, बचाई इमारत में फंसे 11 लोगों की जान - Delhi fire : Fireman becomes super hero, saved 11
नई दिल्ली। दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार को जलती इमारत में सबसे पहले घुसने वाले दमकलकर्मियों में से एक राजेश शुक्ला ने एक सुपर हीरो की तरह 11 लोगों की जान बचाई।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मी शुक्ला को इस बचाव अभियान के दौरान पैर में चोट आई और उनका भी LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल में शुक्ला से मुलाकात की।
 
जैन ने ट्वीट किया, दमकलकर्मी राजेश शुक्ला असली हीरो हैं। वह आग वाली जगह घुसने वाले पहले दमकलकर्मियों में शामिल थे और 11 लोगों की जान बचाई। हड्डी में चोट के बावजूद उन्होंने अंत तक अपना काम किया। इस हीरो की बहादुरी को सलाम।'

सत्येंद्र जैन के इस ट्वीट के जवाब में लोगों ने राजेश के साहस की जमकर सराहना की और सरकार से मांग की कि इस दमकलकर्मी को भी सम्मान मिलना चाहिए।
 
उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके के एक कारखाने में रविवार सुबह लगी आग में 43 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
 
ये भी पढ़ें
नागरिकता (संशोधन) विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होगा