• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. budget session : BRS, AAP to boycott president address in parliament
Written By
Last Updated : मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (19:49 IST)

BRS, AAP ने क्यों किया संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला?

BRS, AAP ने क्यों किया संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला? - budget session : BRS, AAP to boycott president address in parliament
नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही आज सुबह 11 बजे संसद के बजट सत्र की शुरुआत होगी। संसद का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 
 
राज्यसभा में बीआरएस के नेता के. केशव राव ने कहा है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के शासन के सभी मोर्चों पर विफलता के विरोध में उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। आप ने भी अभिभाषण का बहिष्कार करने की बात कही है।
 
राव ने कहा कि उनकी पार्टी शासन के सभी मोर्चों पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की विफलता के विरोध में बहिष्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ भी बीआरएस के बहिष्कार का समर्थन करेगी।
 
‘आप’ के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूरे सम्मान के साथ, हम संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।
 
राव और सिंह दोनों ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पार्टियां राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद का सम्मान करती हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार के विरोध में अभिभाषण का बहिष्कार कर रही है।