• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp in action against congress MP cash case
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (12:20 IST)

3 दिन में 300 करोड़ जब्त, कांग्रेस सांसद के कैश कांड पर एक्शन में भाजपा

3 दिन में 300 करोड़ जब्त, कांग्रेस सांसद के कैश कांड पर एक्शन में भाजपा - bjp in action against congress MP cash case
कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की तलाशी में अब तक 300 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद की जा चुकी है। कांग्रेस सांसद के कैश कांड पर भाजपा एक्शन में नजर आ रही है। पार्टी ने सवाल किया कि इतना कैश कहां से आया?
 
कांग्रेस के धनकुबैर के खिलाफ भाजपा देशभर में प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांठी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, झारखंड पिछले 4 सालों से लगातार नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहा हैl विगत दिनों बरामद हुई नोटों से भरी अलमारी, हजारों करोड़ का खनन घोटाला, सरकारी कार्यालयों में वसूली की खबरें, पुलिस प्रशासन की मनमानी दर्शाती है कि झारखंड में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि, झारखंड को बदनाम करने वाले कांग्रेस और झामुमो के ठगबंधन से दूरी बनाकर अपने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंl
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें... जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।
 
उल्लेखनीय है कि शराब निर्माता समूह बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज पर आयकर विभाग की रेड हुई है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 3 दिन से चल रही रेड में 225 करोड़ से अधिक की नकदी मिली है। 6 मशीनों से नोट गिने जा रहे हैं। यह कंपनी झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से संबंधित है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
गाजा में तत्काल संघर्षविराम प्रस्ताव पर अमेरिका का वीटो