• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat jodo yatra : Rahul Gandhi races school children in Telangana
Written By
Last Modified: रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (10:53 IST)

Bharat Jodo yatra : क्या हुआ जब राहुल ने स्कूली छात्रों के साथ लगाई रेस

Bharat Jodo yatra : क्या हुआ जब राहुल ने स्कूली छात्रों के साथ लगाई रेस - Bharat jodo yatra : Rahul Gandhi races school children in Telangana
जडचर्ला। तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यह पांचवां दिन है। यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे। राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया।
 
राहुल तो बच्चों के साथ दौड़ते हुए सबसे आगे निकल गए लेकिन अन्य कांग्रेस नेताओं का जल्द ही दम फूल गया। पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते राहुल की यह रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
इस यात्रा में राहुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लोगों को उनका यह अंदाज खासा पसंद भी आया है। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि राहुल अपने अभियान से पार्टी में कितनी जान फूंकने में सफल रहते हैं।
 
उन्होंने शनिवार रात को जडचर्ला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले 20 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की थी। यात्रा तेलंगाना के 7 लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद यह 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
छठ पूजा पर पीएम मोदी बोले, सूर्य का आशीर्वाद है सोलर ऊर्जा, बताया- कैसे बदली मोढेरा की तस्वीर