शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal and Nitish Kumar
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 16 जुलाई 2016 (15:44 IST)

मोदी को देखकर नीतीश मुस्कुराए और केजरीवाल ने आंखे फेरी

मोदी को देखकर नीतीश मुस्कुराए और केजरीवाल ने आंखे फेरी - Arvind Kejriwal and  Nitish Kumar
देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक चल रही है। बैठक में सभी की निगाहें दिल्ली और बिहार के मुख्यमंत्रियों पर थी। जैसे ही मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो मोदी को देखकर नीतीश कुमार तो मुस्कुरा दिए लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने आंखे फेर ली।
बाद में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर नमस्कार किया तो मोदी ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और उनका हालचाल लिया। एक तरफ जहां पीएम मोदी अक्सर ही अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार के निशाने पर रहते हैं वहीं मोदी का इनसे मिलना और हाथ मिलना सुर्खियां बन गया। मोदी दोनों के साथ बेहद गर्मजोशी के साथ मिले।
 
वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी प्रधानमंत्री हाथ मिलाते नजर आए। मुलाकात के दौरान पीएम ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ रखा था। साथ ही उनके किसी सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार नजर आए। बैठक के दौरान पीएम ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से सहयोगपूर्ण रवैया रखने की अपील की।

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। बैठक में मोदी ने कहा कि राज्यों को अब अधिक धन राशि मिल रही है। हमें कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा।