• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah's son, Lalu Prasad Yadav, Tajasvi Yadava
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (19:47 IST)

शाह पुत्र की संपत्ति को लेकर लालू-तेजस्वी ने ली चुटकी

शाह पुत्र की संपत्ति को लेकर लालू-तेजस्वी ने ली चुटकी - Amit Shah's son, Lalu Prasad Yadav, Tajasvi Yadava
पटना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति में काफी कम समय में कथित रूप से 16,000 गुना की वृद्धि होने संबंधी खबरों पर पिता-पुत्र लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने चुटीला व्यंग्य किया है।
 
एक ओर जहां लालू प्रसाद ने विभिन्न सरकारी जांच एजेंसियों पर केंद्र के नियंत्रण को लेकर निशाना साधा है तो वहीं तेजस्वी ने खुद को केंद्र में रखते हुए व्यंग्य किया है।
 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है कि विकास से जय हो। विकास करवाने में बाप की 300 तो बेटे की 16,000 गुना हिस्सेदारी रही। उन्होंने लिखा है कि खबरदार! कोई बोला तो उनके पास IT/CBI/ED और समर्थित मीडिया है। 
 
लालू ने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट किया है कि मोदीजी, जय शाह- 'जादा' खा गया। आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए। 
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने व्यंग्यात्मक भाव में ट्वीट किया है कि 14 साल की उम्र में तेजस्वी ने 16,000 गुना भ्रष्टाचार किया। तेजस्वी यादव इस्तीफा दो। अरे छापा मारने के लिए IT/ED/ और CBI को कॉल करो। 
 
उन्होंने लिखा है कि वो भ्रष्टाचार के लेनदेन में देशभक्ति की बात कर रहे थे। तेजस्वी ने अपने फॉलोअर्स से सवाल किया है कि अमित शाहजी के बेटे के नाम पर नीतीशजी की अंतरात्मा क्या करेगी? *सोती रहेगी *जागेगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कांग्रेस के 'बेटा मॉडल' के जवाब में भाजपा का 'दामाद मॉडल'