• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 personnel killed as avalanche hits Army patrol in Siachen glacier
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (18:38 IST)

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 भारतीय जवान शहीद

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 भारतीय जवान शहीद - 2 personnel killed as avalanche hits Army patrol in Siachen glacier
शनिवार शाम दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की  चपेट में आने से भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए। खबरों के अनुसार दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में 18 हजार फुट की ऊंचाई पर पेट्रोलिंग करने आई सेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
 
घटना के तुरंत बाद एवलांच रेस्क्यू टीम (एटीआर) मौके पर पहुंची। खबरों के अनुसार कई सैनिकों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। पिछले दिनों सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में 4 जवान और 4 कुली हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के 2 जवान शहीद हो गए। (file photo)
ये भी पढ़ें
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस विधायक को चैलेंज, घर पर आ रही हूं जिंदा जला लीजिए