शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मेरा ब्लॉग
  4. She Inspires Us

#SheInspiresUs मोदी, सोशल मीडिया और भारतीय नारी : एक कदम उनका, एक कदम हमारा

#SheInspiresUs मोदी, सोशल मीडिया और भारतीय नारी : एक कदम उनका, एक कदम हमारा - She Inspires Us
She Inspires Us


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस खुलासे के बाद कि 8 मार्च को वे अपना अकाउंट महिलाओं को देंगे, तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। मोदी जी के इस कदम से भारतीय नारी में एक साथ एक नई चेतना, नई जाग्रति आई है। 
 
प्रधानमंत्री के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन वे अपना सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं को चलाने के लिए दे रहे हैं। मोदी ने ट्वीट कर लोगों से ऐसे महिलाओं की कहानियां शेयर करने के लिए कहा है, जिनकी जिंदगी लोगों को प्रभावित करती हों। 
 
प्रधानमंत्री मोदी का है कि 'इस महिला दिवस के दिन मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को देना चाहता हूं, जिनकी जिंदगी और काम हमें प्रभावित करता हो। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकेंगी। उन्होंने आगे लिखा है, 'अगर आप ऐसी महिला हैं या फिर आप ऐसी महिलाओं को जानते हैं तो आप #SheInspiresUs के साथ हमें ऐसी कहानियां बताएं। 
 
मोदी के ट्विटर पर 5.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी को 4.4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी स्टार हैं और यहां उन्हें 3.5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
 
इस ट्वीट के बाद से देश भर की महिलाएं अपनी कहानी सुनाने और प्रधानमंत्री तक पंहुचाने के लिए तत्पर हो गई हैं। इस देश में एक स्त्री कितने-कितने मोर्चों पर कितने-कितने बिखरती है, सिमटती है और आगे बढ़ती है यह उसके सिवा कोई नहीं जानता। यह पहल सुहानी बयार की तरह है इसका तमाम राजनीति से परे खुलकर स्वागत होना चाहिए।  
 
हमारे आसपास, हमारे साथ-साथ कितने ही प्रतिमान गढ़ती, कीर्तिमान रचती नारी शक्ति हमें मिल जाएंगी लेकिन उनके संघर्षों की, उनके संकल्पों की कितनी ही कहानियां हैं जो आगे नहीं बढ़ती। अगर ये कहानियां सही समय पर सही महिला तक पंहुच जाए तो कितनी ही जिंदगियां बच सकती हैं, संवर सकती हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने अपनी जिंदगी में अपनी मां का संघर्ष देखा है। वे जानते हैं कैसे एक स्त्री विपरीत हालातों में मजबूत रहकर अपने घरौंदे की रक्षा करती है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सराहना हो रही है वहीं कुछ लोग उनके व्यक्तिगत जीवन पर छींटाकशी कर रहे हैं। 8 मार्च को आलम देखना होगा कि कितनी महिलाएं अपनी प्रेरक कहानियां सुनाती हैं और उनका क्या माहौल बनता है।  

बड़ी बात यह है कि एक कदम उन्होंने बढ़ाया है तो अगला कदम हम बढ़ाएं...  

ये भी पढ़ें
Health Tips : काली चाय पीने से होंगे ये 7 फायदे, जरूर जानें