सम्बंधित जानकारी
- Social Media पर वायरल हो रहा है यह Motivational message
- चाणक्य के अनुसार देश के युवाओं में होना चाहिए 10 खूबियां
- Motivational Quotes : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पढ़ें 10 प्रेरक विचार
- गीता की 11 मोटिवेशनल बातें आपका जीवन बदल देगी
- मोटिवेशनल : दत्तात्रेय के 24 गुरुओं से आप भी ले सकते हैं प्रेरणा, जानिए प्राचीन सीख की प्रासंगिकता
संतान की गलत मांग पर समय रहते अंकुश लगाएं : महाभारत के नवसार सूत्र बहुत काम के हैं
महाभारत को पढ़ना हर किसी के लिए संभव नहीं है। हमें मिले हैं महाभारत के नव सार सूत्र, जो हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
संतान की गलत मांग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जाएंगे : कौरव
आप भले ही कितने बलवान हो लेकिन अधर्म के साथ हो तो आपकी विद्या अस्त्र शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा : कर्ण
संतान को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे : अश्वत्थामा
कभी किसी को ऐसा वचन मत दो कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े : भीष्म पितामह
संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है : दुर्योधन
मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम से अंधे व्यक्ति के हाथ में सत्ता है तो सत्ता विनाश की ओर ले जाती है : धृतराष्ट्र
व्यक्ति के पास विद्या विवेक से बंधी हो तो विजय अवश्य मिलती है: अर्जुन
हर कार्य में छल, कपट व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते : शकुनि
यदि आप नीति, धर्म, व कर्म का सफलता पूर्वक पालन करेंगे तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पराजित नहीं कर सकती : युधिष्ठिर
ALSO READ: Social Media पर वायरल हो रहा है यह Motivational message
ALSO READ: Social Media पर वायरल हो रहा है यह Motivational message
