- डॉ. सुमित्रा शिधये कहीं आपके भी घर या दफ्तर में सामान बेतरतीब पसरा तो नहीं रहता..? और जब किसी चीज की जरूरत पड़ी तो ढूँढा-ढाँढी शुरू! तो चलिए, आलस व घबराहट त्यागिए और आज ही से हर छोटी-बड़ी चीज को व्यवस्थित रखना शुरू कीजिए।
क्या अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त शर्ट से मैचिंग पेंट नहीं मिलती या साड़ी का मैचिंग ब्लाउज नहीं मिलता? या जब फोन से बात करते समय कुछ लिखना हो तो पेन जगह पर नहीं मिलता? या दफ्तर में जिस फाइल का काम हो, उसे ढूँढने में आधा दिन बीत जाता है?
घर में फैले हुए कपड़े, पसारी हुई किताबें, जूते, फाइलें, बर्तन इन सबसे कभी-कभी घबराहट होने लगती है। जहाँ नजर डालो वहाँ पसारा देखकर तनाव होता है और सही समय पर सही चीज हाथ में न आने से काम में रुकावट, मूड खराब, गुस्सा यह श्रृंखला चलती है। लेकिन यह तो सोचिए कि इतना अटाला फैलता क्यों है और क्या करने से यह ढेरों सामान व्यवस्थित रूप से जम सकता है। | | कहीं आपके भी घर या दफ्तर में सामान बेतरतीब पसरा तो नहीं रहता..? और जब किसी चीज की जरूरत पड़ी तो ढूँढा-ढाँढी शुरू! तो चलिए, आलस व घबराहट त्यागिए और आज ही से हर छोटी-बड़ी चीज को व्यवस्थित रखना शुरू कीजिए। |
| |
आइए, हम इसके कुछ नियम समझते हैं : टालने की आदत टालिए हम रोज यही करते हैं कि आज के बदले कल करने का सोचते हैं। मैं कल फाइलें जमा दूँगा या मैं कल पूरी अलमारी व्यवस्थित जमा दूँगा, वगैरह...। आज का काम कल पर टालने से समय की बचत होती ही नहीं है, बल्कि कल के लिए कामों का अंबार खड़ा होता है। हाँ, ठीक है कि प्रायः सबके अंदर एक आलसी व्यक्ति छुपा रहता है। दिनभर के थके-हारे घर आने के बाद शर्ट या जूते जगह पर रखने की इच्छा नहीं होती। बस, यही तो समस्या है।
इसी प्रकार चीजों का ढेर लग जाता है और घर ऐसे दिखता है जैसे अभी तूफान आकर गया हो। इसलिए तुरंत कार्य करें। कल पर कुछ न रखें। दूसरा नियम है, एक जैसी चीजें इकट्ठा एक जगह पर रखें जैसे स्वेटर स्वेटर्स के साथ, शर्ट शर्ट्स के साथ, बिस्किट एक जगह इत्यादि।
अगर हम हर चीज के लिए एक जगह सुनिश्चित करके रखें तो उसे ढूँढने में हमें कोई परेशानी नहीं होगी। गृह व्यवस्था का तीसरा नियम है कि अगर घर अवेरना हो तो एक कोने से या एक कमरे से शुरुआत करें। एक कमरे से शुरू करके रोज थोड़ा-थोड़ा सामान व्यवस्थित करें। उसके बाद ही दूसरे कमरे की तरफ ध्यान दें। कोई बात नहीं कि हम रोज केवल 15 मिनट ही समय दे सकते हैं, लेकिन रोज नियमित रूप से सफाई करना जरूरी है।
|