मुख पृष्ठ > विविध > उर्दू साहित्‍य > हमारी पसंद > लखनऊ के कुछ शायरों के यादगार अशआर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ के कुछ शायरों के यादगार अशआर
दुनिया का वरक़ दीदा-ए-अरबाब-ए-नज़र में
इक ताश का पत्ता है कफ़-ए-शोबदागर में ---सफ़ी

अपने मरकज़ की तरफ़ माइल-ए-परवाज़ था इश्क़
भूलता ही नहीं आलम तेरी अँगड़ाई का --------- अज़ीज़

गई थी कहके के लाती हूँ ज़ुल्फ़-ए-यार की बू
फिरी तो बाद-ए-सबा का दिमाग़ भी न मिला -----जलाल

एक ख़ामोशी हमारे जी को देती है मलाल
वरना सब बातें पसन्द आईं तेरी तस्वीर की----रशीद

किसने भीगे हुए बालों से ये झटका पानी
झूम कर आई घटा, टूट के बरसा पानी -----आरज़ू

आपके पाँव के नीचे दिल है
इक ज़री आपको ज़ेहमत होगी----------सिराज

खनक जाते हैं पैमाने तो पेहरों कान बजते हैं
अरे तोबा, बड़ी तोबा शिकन आवाज़ होती है -----सालिक

ज़माना बड़े ग़ौर से सुन रहा था
हमीं सो गए दास्ताँ कहते कहते ---------साक़िब

बाग़बाँ ने आग दी जब आशयाने को मेरे
जिनपे तकिया था वही पत्ते हवा देने लगे----साक़िब

मुट्‍ठियों में ख़ाक लेकर दोस्त आए वक़्त-ए-दफ़्न
ज़िन्दगी भर की मोहब्बत का सिला देने लगे-----साक़िब

आधी से ज़्यादा शब-ए-ग़म काट चुका हूँ
अब भी अगर आ जाओ तो ये रात बड़ी है -------साक़िब

इक मेरा आशयाँ है के जल कर है बेनिशाँ
इक तूर है के जबसे जला नाम हो गया-------साक़िब

दिल के क़िस्से कहाँ नहीं होते
हाँ, वो सब से बयाँ नहीं होते--------साक़िब
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ईद और चाँद से मुताल्लिक़ अशआर
जोया के अशआर
मीर के अशआर
चकबस्त के अशआर
शे'री भोपाली के मुनफरिद अशआर
जाँनिसार अख्तर के मुनफ़रिद अशआर