मैडोना घुड़सवारी के दौरान घायल
|
अमेरिकी पॉप गायिका मैडोना (50) ईस्टर्न लांग आइलैंड में घुड़सवारी के दौरान घायल हो गईं और उन्हें न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। चार सालों में मैडोना के साथ यह दूसरा घुड़सवारी हादसा है।
मैडोना की प्रवक्ता लिज ने बताया कि जब वे घोड़े पर सवार होकर अपने दोस्तों से मिलने जा रही थीं, तभी झाड़ियों में छिपे फोटोग्रॉफर उनके सामने आ गए। इससे घोड़ा बिदक गया और उसने मैडोना को गिरा दिया। मैडोना को मामूली चोटें आईं।

