शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By WD

क्या ओलिम्पिक में क्रिकेट खेला गया है?

क्या ओलिम्पिक में क्रिकेट खेला गया है? -
ओलिम्पिक में क्रिकेट सिर्फ एक बार 1900 में पेरिस ओलिम्पिक के दौरान खेला गया था। इसमें केवल दो टीमों ने भाग लिया था- फ्रांस और इंग्लैंड की। भाग तो चार टीमों को लेना था, लेकिन बेल्जियम और हॉलैंड (तत्कालीन नीदरलैंड) ने भाग नहीं लिया।

भाग लेने वाली फ्रांस और इंग्लैंड दोनों ही टीमों में नौसीखिए खिलाड़ी थे और मुश्किल से एक मैच हुआ। यह मैच इंग्लैंड ने जीता था। दोनों ही टीमों में इस समय 12-12 खिलाड़ी थे। मैच के लिए दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं था। अब ओलिम्पिक में क्रिकेट को फिर से शामिल करने पर विचार चल रहा है। हो सकता है आने वाले ओलिम्पिक में ट्वेंटी-20 क्रिकेट देखने को मिले।