चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में बहुत प्रगति हुई है। कई तरह की चिकित्सा आज प्रचलित है, यह व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह किस पद्धति से चिकित्सा लेना चाहता है।
विज्ञान की इतनी प्रगति के बावजूद आज कई लोग प्रकृतिक चिकित्सा पद्धति अपना रहे हैं। प्रकृतिक चिकित्सा की जानकारी हम सेहत के होम पेज पर 'अन्य जानकारियां' में दे चुके हैं। प्रकृतिक चिकित्सा के केन्द्र भारत में कहां-कहां स्थित हैं, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है।
कर्नाटक * इंस्टिट्यूट ऑफ नैचुरोपैथी एण्ड यौगिक साइंसेज 16 वां कि.मी. टुमकुर रोड, बंगलोर- 560073
आंध्रप्रदेश * प्राकृतिक चिकित्सालय अमीरी पेठ, बेगम पेट, हैदराबाद- 500016 (आंध्रप्रदेश)
महाराष्ट्र * निसर्गोपचार आश्रम उरूली कांचन जिला पूना-412202 (महाराष्ट्र), * इंडियन इंस्टिट्यट ऑफ योग नैचुरोपैथी 448, चंदन नगर (मेन रोड) नागपुर- 440009
प. बंगाल * प्राकृतिक चिकित्सालय, डायमंड हार्बर रोड, पो. विष्णुपुर, 24 परगना, कलकत्ता (प. बंगाल) * नेचर क्योर हॉस्पिटल (मारग्रेट स्कूल के निकट) जिला दार्जिलिंग (प. बंगाल)
|