- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
चोकर का उपयोग...
-
सामान्यतः महिलाएँ आटे को छानकर चोकर फेंक देती हैं जबकि चोकर में ही पौष्टिकता होती है। अतः आटा बिना छना हुआ अर्थात चोकर सहित ही उपयोग में लाना चाहिए।-
जिस बर्तन में सब्जी बनानी हो, उसका आकार सब्जी की मात्रा के अनुसार ही लेना चाहिए। सब्जियों को जल्दी पकाने के लिए मीठे सोडे का प्रयोग न करें। इसके प्रयोग से विटामिन बड़ी तेजी से नष्ट हो जाते हैं। -
खाना बार-बार गर्म करने से पौष्टिक तत्वों में कमी आ जाती है।-
सब्जियों को ढँककर पकाना चाहिए।-
खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का प्रयोग करने से समय व ईंधन की बचत होती है।