जब करना हो भोजन...
|
भोजन करने से पूर्व ईश्वर का स्मरण करना चाहिए और यह प्रार्थना करना चाहिए कि हम जो भोजन करने जा रहे हैं, वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर हो।
भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए।
भोजन के बीच में प्यास लगने पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए।
भोजन भरपेट से तीन चौथाई ही करना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ्य रहने का सर्वोत्तम उपाय यह है कि भूख से कम भोजन किया जाए।
भोजन के अंत में तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।
भोजन के एक घंटे बाद खूब पानी पीना चाहिए।
