जब ताजा रखना हो पनीर !
|
चाकू और छुरियों में कालापन न आने पाए, इसके लिए उन्हें पुराने अखबार में लपेटकर रखें एवं लपेटने से पहले जरा सा तेल उनकी धार पर चुपड़ना न भूलें।
तेल या घी गरम करते समय यदि चटकने लगे तो चुटकी भर नमक डाल दें।
| |
खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए। नर्म गुलाब जामुन बनेंगे।
गर्मियों में आटा गूँथने के बाद ऊपर से थोड़ा तेल चुपड़ दीजिए। आटे पर पपड़ी नहीं जमेगी।
सब्जी बनाने के बाद ही उसमें खटाई डालिए। पहले डालने पर सब्जी गलेगी नहीं।
आलू की टिकिया बनाते समय उसमें थोड़ा आरारोट मिला दीजिए। कुरकुरी टिकिया बनेगी।
