- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - मीठे पकवान
दाल-मेवे के लड्डू
सामग्री : उड़द आटा व मूँग आटा 250-250 ग्राम, 500 ग्राम बेसन, 750 ग्राम शक्कर का बूरा, बादाम, काजू, खोपरा, किशमिश प्रत्येक 25-25 ग्राम, 100 ग्राम गोंद, आवश्यकतानुसार घी।विधि : सर्वप्रथम सभी आटे को छान कर, कड़ाही में पर्याप्त घी डालकर कम आँच पर गुलाबी होने तक भून लें। गोंद को बारीक करके घी में फुला लें। मेवों को बारीक काटकर हल्का-सा घी में भून लें। मेवे व गोंद को तथा पिसी शक्कर को भूनें। जितनी जरूरत हो घी डालकर एक साइज के लड्डू बाँध लें। सुबह प्रतिदिन एक लड्डू खाकर एक कप दूध पी लें। यह स्वादिष्ट तथा पौष्टिक नाश्ता है जो शरीर को बल देता है।