1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By ND

मेवायुक्त राजसी सेवइयाँ

- लीना

मेवा
ND

सामग्री :
150 ग्राम भुनी सेवई, 750 मिली पानी, 3 छोटे चम्मच जैतून का तेल, 5-7 केसर रेशे, 50 ग्राम चीनी, 100 ग्राम बड़ी किशमिश व काजू।

विधि :
सर्वप्रथम एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इनमें काजू और किशमिश को भून लें। इन्हें निकालकर अलग रख दें। इसी तेल में सेवई को भून लें व एक तरफ रख दें।

अब पानी में केसर डालकर गर्म करें। उबलने लगे तब सेवई डाल दें। फिर इसमें चीनी या कोई आर्टिफिशियल स्वीटनर डालकर अच्छी तरह पकने तक चलाएँ। चलाते समय ध्यान रखें कि सेवइयाँ टूटे नहीं। बीच में एक छोटा चम्मच जैतून का तेल डालकर चला दें। जब सेवइयाँ पक जाएँ तो भुने काजू,किशमिश डालकर ठंडा करके परोसे।
लेखक के बारे में
ND