स्वादिष्ट पनीर लौंग लत्ती
- मिनी जैन
सामग्री : 250
ग्राम पनीर, 250 ग्राम मैदा, 150 ग्राम शक्कर, एक कप कच्चा दूध, 25 ग्राम लौंग, 50 ग्राम कच्चा नारियल, बादाम, पिस्ता, किशमिश, इलायची पावडर और घी आवश्यकतानुसार। विधि : सर्वप्रथम दूध में शक्कर और पनीर डालकर कम आँच पर पकाएँ। किसा हुआ नारियल, 10 ग्राम लौंग का मोटा पावडर, मेवे व इलायची पावडर इसमें मिला दें। उतारकर ठंडा करें और छोटी-छोटी टिकिया बना लें। मैदा को गूँथकर छोटी-छोटी लोई बनाकर बेलें। इसमें पनीर की टिकिया रखें। चारों तरफ से बंद करके परतों पर एक-एक लौंग लगा दें। घी गर्म करके कम आँच पर इन्हें हल्की सुनहरी होने तक तल लें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-सा्थ 20-25 दिन तक खराब भी नहीं होती। अब नाश्ते के लिए इन्हें बनाकर रखा जा सकता है।