1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान

शकरकंद मेवा पुआ

स्वीट्स
ND

सामग्री :
125 ग्राम मैदा, 25 ग्राम गेहूँ का आटा, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, 125 ग्राम घी, 10 ग्राम कच्ची पिसी मूँगफली, 3 ग्राम गरी का लच्छा, 3 ग्राम बादाम (दूध में भीगे हुए), 3 ग्राम किशमिश, 3 ग्राम काजू, 3 ग्राम अखरोट सब कतरे हुए, 1/2 कप टमाटर का सूप, 50 ग्राम शकरकंद लाल उबली हुई, 25 ग्राम पिसी चीनी, 1/2 छोटा चम्मच पिसी इलायची।

विधि :
मैदा और गेहूँ के आटे में गरी का लच्छा, कच्ची मूँगफली तथा बेकिंग पावडर मिला लें। अब टमाटर के सूप को गरम करके उसमें चार बड़े चम्मच चीनी मिला लें।

इस सूप में आटे को गूँध लें। शकरकंद में चीनी और सब मेवे मिलाकर मैश कर मिश्रण तैयार करें। आटे की कचौड़ियाँ बनाकर मिश्रण भरें व हल्के हाथों से बेलें। अब इसे घी में ब्राउन होने तक तलें। गरमागरम ही सर्व करें।