- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - मीठे पकवान
स्वीट पेटिस
सामग्री : 2 उबले आलू, 1 कटोरी कॉर्नफ्लोर, तलने के लिए तेल। फिलिंग के लिए : 2
चम्मच काजू के टुकड़े, 2 चम्मच किशमिश, 1 चम्मच चारोली, आधा कटोरी कसा नारियल, 2 चम्मच खसखस, 2 चम्मच पिस्ता, 4 चम्मच शक्कर का बूरा। विधि : कॉर्नफ्लोर उबले आलू (मैश किए गए) को मिलाकर घोल बनाएँ। फिलिंग की सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और उसकी छोटी-छोटी गोली बनाएँ। इन गोलियों को घोल में डुबोएँ और कड़ाही में तेल गर्म करके सुनहरा तलें। गरमा-गरम पेटिस सर्व करें।