1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

मलाई खाजा

शक्कर
ND
सामग्री : 1 कटोरी मैदा, आधा कटोरी बादाम, पिस्ता, आधा कटोरी घी, आधा कटोरी मलाई, दो कटोरी शक्कर, आधा छोटी चम्मच पिसी इलायची, 1-2 चुटकी नमक, तलने के लिए घी।

विधि :
मैदे को छानकर, उसमें गर्म किया घी और नमक मिलाकर मलाई से पूरी के आटे की तरह गूँधे। 15-20 मिनट तक ढँककर रख दें। शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। अब कड़ाही में घी गर्म करें।

छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पेड़े की आकृति दें। बीच में थोड़ा-सा दबाकर खस्ता तल लें। मंदी आँच पर तलने से अच्छी तरह सिकाई होगी। तैयार चासनी में इन्हें डुबोकर निकाल लें। ऊपर से बादाम, पिस्ता, छिड़क दें। चाँदी के वर्क से सजाकर रखें।
लेखक के बारे में
WD