1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

टेस्टी रवा लड्डू

- राजश्री

शक्कर
WDWD
सामग्री : 500 ग्राम रवा, 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शक्कर का बूरा, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम चारोली, एक चम्मच इलायची पावडर, गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार।

विधि :
रवे को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब रवे को गुनगुने पानी से कड़ा गूँध लें। एक कड़ाही में घी गरम रखें। अब गूँधे आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आँच पर तल लें।

अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके चलनी से छान लें। सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब रवे में शक्कर का बूरा, इलायची पावडर व चारोली मिला दें।

जरूरत पड़ने पर और घी मिला लें ‍ताकि उनके लड्‍डू आसानी से बन जाए। अब लड्‍डू बनाते समय ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए, तैयार टेस्टी रवा लड्‍डू से अपना त्योहार मनाएँ।
लेखक के बारे में
WD