सामग्री : पिज्जा बेस ब्राउन ब्रेड वाला, फ्रेश शिमला, प्याज, टमाटर की गोल स्लाइज लो फैट चीज, लो मेडिकेटेड सॉल्ट
सॉस के लिएः चार फ्रेश टमाटर, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच शुगर फ्री पॉवडर, स्वादानुसार काली मिर्च पावडर और नमक।
विधि: सबसे पहले हमें सॉस तैयार करना होगा। इसके लिए टमाटर उबाल लें। छिलके निकालकर मिक्सी में एकसार होने तक पीस लें। अब एक नॉनस्टिक फ्राइपेन में हल्का-सा तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और हिलाते रहें।
जब प्यूरी गाढ़े पेस्ट में बदलने लगे तब उसमें शुगर फ्री पावडर, नमक औऱ काली मिर्च का पावडर डाल दें और ठंडा होने दें। इस सॉस को आप पिज्जा बेस के अलावा दूसरी जगह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सॉस तैयार हो जाने के बाद पिज्जा ब्राउन ब्रेड बेस लें। उसके ऊपर अच्छी तरह से तैयार सॉस फैला दें। फिर प्याज की हल्की तह बिछाएँ। उसके बाद टमाटर, सबसे ऊपर शिमला मिर्च की लेअर लगा दें। इसके बाद लो फैट चीज ग्रेट करके अच्छी तरह फैला दें।
ओवन में चीज मैल्ट होने तक बेक करें। आपका लो फैट टेस्टी पिज्जा तैयार है। आप चाहे तो इसमें कैन ऑलिव भी डाल सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से कैलोरी काउंट कुछ बढ़ जाएगा।
|