1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By WD

भाँग की ठंडाई

- माधुरी टोपीवाला

भाँग की ठंडाई
ND

सामग्री :
1 1/2 कप दूध, 1/2 कप शक्कर, 1 कप मिल्क, 1 चम्मच बादाम, 1 चम्मच मगजतरी के बीज, 1/2 चम्मच खसखस, 1/2 सौंफ, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 1/2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच भाँग का चूर्ण, 1 काली मिर्च, 7-8 केसर रेशे।

विधि :
2 कप पानी में शक्कर गला कर रखें। बाकी सभी सामग्री मिलाकर 2 कप पानी में 3-4 घंटे तक भिगोए रखें। तीन घंटे बाद मिक्सर में बारीक पीस लें।

पतला कपड़ा लेकर उससे यह मिश्रण छान लें। उसमें थोडा-सा पानी डालकर एक बार फिर से छानें और शक्कर मिले पानी में मिला लें। ग्लास में भाँग-ठंडाई डालकर उसमें दूध मिलाकर ठंडा करके परोसें। ठंडी-ठंडी भाँग का मजा लें और जीवन को रंगीन बनाएँ।
लेखक के बारे में
WD