1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन

गन्ने के गुलगुले

गन्ना रस
ND

सामग्री :
1 कटोरी गेहूँ का आटा, 2 कटोरी गन्ने का रस, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, 1 छोट चम्मच इलायची पावडर, तलने के लिए तेल।

विधि :
गन्ने के रस को साफ कपड़े से छान लें, एक तपेली में रस लेकर उसमें आटा डालकर घोल बनाएँ, इसमें बेकिंग पावडर व इलायची पावडर मिला लें।

कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आँच पर गुलगुले सेंके। जब वे गुलाबी होने लगें तो निकालकर कागज पर रख दें। गुलगुले को खट्टे-मीठे नींबू के अचार के साथ परोसे।
लेखक के बारे में
ND