गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mahatma gandhi
Written By
Last Modified: श्योपुर , शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:12 IST)

श्योपुर में 12 तारीख को महात्मा गांधी की तेरहवीं

श्योपुर में 12 तारीख को महात्मा गांधी की तेरहवीं - Mahatma gandhi
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में हर साल की तरह इस बार भी 12 तारीख को महात्मा गांधी की तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्योपुर जिले में महात्मा गांधी के अनुयायी उनके निधन 30 जनवरी के 13 दिन बाद हर वर्ष उनकी त्रयोदशी पर सैकड़ों लोगों का भोज आयोजित कर इसे अनोखे तरीके से मनाते आए हैं।
 
गांधी विचार मंच के संयोजक व पूर्व विधायक सत्यभानु चौहान ने बताया कि 30 जनवरी 1948 को बापू की हत्या के बाद उनकी अस्थियां मध्यप्रदेश के श्योपुर और राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की सीमा स्थित रामेश्वर धाम चंबल, सीप और बनास नदियों के त्रिवेणी संगम पर डाली गई थीं। उसके बाद से स्वतंत्रता सेनानी और श्योपुर के पूर्व विधायक स्व. उदयभानु चौहान इस जगह पर हर वर्ष गांधीवादियों के साथ लंबे समय तक 12 फरवरी को ये आयोजन करते रहे। 
 
उन्होंने बताया कि आयोजन इस बार लगभग 3,000 लोगों के भोज के साथ मनाया जाएगा। इस बार इस कार्यक्रम में एकता परिषद के संस्थापक व गांधीवादी पीवी राजगोपाल भी मौजूद रहेंगे। आयोजन में इस बार पहली बार कार्यक्रम के बारे में सुनकर महाराष्ट्र से भी गांधीवादियों का एक दल शामिल होगा जिसमें गांधी की विचारधारा से प्रभावित कुछ छात्र भी शामिल हैं। 
 
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य के किनारे चंबल नदी पर स्टेज और पांडाल बनाया गया है जिसमें बापू के प्रिय भजन और सहरिया जनजाति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गजब हो गया, अकबर 'महान' ने 16 गधे मार दिए!