• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Kisan Aandolan : violance in Shajapur
Written By
Last Updated :शाजापुर , गुरुवार, 8 जून 2017 (16:41 IST)

किसान आंदोलन : मंदसौर के बाद शाजापुर में बवाल, किसानों का उग्र प्रदर्शन...

किसान आंदोलन : मंदसौर के बाद शाजापुर में बवाल, किसानों का उग्र प्रदर्शन... - Kisan Aandolan : violance in Shajapur
शाजापुर। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के आठवें दिन मंदसौर में शांति रही लेकिन शाजापुर में हालात बिगड़ गए। यहां सैकड़ों किसानों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
 
नेशनल हाईवे तीन पर गुरुवार दोपहर को बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। उन्होंने पूरी सड़क पर प्याज फेंककर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने एक ट्रक में भी आग लगा दी। 
 
पुलिस आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो पथराव शुरू हो गया। इस पर उग्र भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 

उग्र भीड़ ने एसडीएम पर पथराव कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।  
 
इस बीच प्रदेश सरकार ने उज्जैन, इंदौर और मंदसौर के बाद शाजापुर में भी 8 रुपए प्रति किलो की दर से किसानों से प्याज़ खरीदी प्रारम्भ कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।