• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Who led BJP to victory in MP?
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 3 दिसंबर 2023 (23:12 IST)

लाड़ली बहना योजना या चला मोदी का जादू, MP में किसने दिलाई भाजपा को जीत?

लाड़ली बहना योजना या चला मोदी का जादू, MP में किसने दिलाई भाजपा को जीत? - Who led BJP to victory in MP?
MP Assembly Elections Results 2023: बूथ-स्तरीय प्रभावी रणनीति, मजबूत संगठनात्मक प्रयास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की लोकप्रियता जैसे प्रमुख कारकों की वजह से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बना। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के बीच 'मामा' के रूप में बेहद लोकप्रिय हैं जबकि 'एमपी के मन में मोदी' अभियान ने भी राज्य में भाजपा के लिए समर्थन मजबूत करने में मदद की। लाड़ली बहना योजना ( Ladli Bahana Yojana) का भी काफी प्रभाव पड़ा।
 
मतगणना के परिणामों और रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस पर जोरदार जीत के साथ मध्यप्रदेश में सत्ता बरकरार रख चुकी है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उनमें से एक चुनौती आंतरिक गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के हतोत्साहित होने की थी।
 
सूत्रों ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक स्तर पर एकजुट होकर प्रयास करने और भाजपा को सत्ता में फिर से लाने के उद्देश्य के लिए काम करने को कहा गया था। एक सूत्र ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्य के लिए तैनात किए गए नेताओं ने पार्टी के भीतर विभिन्न समूहों को एक साथ लाने और अपने जबर्दस्त संगठनात्मक कौशल से कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर में BJP ने किया कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 9 सीटों पर दर्ज की जीत