• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. mamata banerjee falls in helicopter
Last Modified: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (15:37 IST)

हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन, ममता बनर्जी लड़खड़ाकर गिरीं

Mamata banerjee
Mamata Banerjee news in hindi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शनिवार दोपहर को पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर में एक हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ीं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक चुनावी रैली के लिए कुल्टी जा रही थीं। ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं। उनके पैर में हल्की चोट आई है।
 
ममता के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर में बैठते वक्त संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिर गईं। वह ठीक हैं।
 
इस घटना के बाद ममता कुल्टी गईं और उन्होंने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।
 
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी कुछ दिन पहले अपने घर पर टहलने के दौरान गिर गई थीं। इससे उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए SSKM अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें टांके आए थे।
 
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए 2 चरणों का मतदान हो चुका है। राज्य में 7 चरणों में मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
गजब की एक्शनबाज हैं माधवी लता, भाजपा उम्मीदवार का यह करतब भी देख लीजिए (वीडियो)