• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. EC notice to PM Modi and rahul gandhi notice
Last Modified: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (13:17 IST)

पीएम मोदी और राहुल के बयानों पर एक्शन में EC, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

पीएम मोदी और राहुल के बयानों पर एक्शन में EC, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब - EC notice to PM Modi and rahul gandhi notice
EC Notice to BJP, congress : निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने का संज्ञान लिया। भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्षों को नोटिस भेजकर 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा।
 
निर्वाचन आयोग ने ECI ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू किया और प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को भाजपा, कांग्रेस प्रमुखों के साथ साझा किया। इस पर 29 अप्रैल तक जवाब मांगा।
 
आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी। नोटिस में कहा गया है कि शीर्ष पदों पर आसीन नेताओं के चुनावी भाषणों के परिणाम अधिक गंभीर होते हैं।
 
राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा से मांगा जवाब।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बदली अपनी रणनीति, हिंदू-मुस्लिम,आरक्षण पर कांग्रेस को क्यों घेर रहे मोदी?