मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP 12th list of candidates for loksabha election
Last Updated : मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (12:03 IST)

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट

bjp
BJP list of candidates for loksabha election : भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों ने लिए उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें महाराष्‍ट्र, पंजाब, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल के 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। 
पार्टी ने महाराष्‍ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोंसले को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। 
 
पंजाब की खंडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू भाजपा प्रत्याशी होंगे।
 
पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर अभिजीत का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से होगा।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में लोकसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 जून को होगी। इन चुनाव में भाजपा ने NDA गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा ने प्लान भी तैयार किया है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत सभी बड़े नेता जोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पार्टी न सिर्फ चुनाव प्रचार में अन्य दलों से आगे खड़ी नजर आ रही है। उसने टिकट वितरण से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक सभी मोर्चों पर बढ़त बना ली है।
edited by : Nrapendra Gupta  
ये भी पढ़ें
कांग्रेस का PM मोदी से सवाल, बिहार से किया वादा क्यों भूल गए?