• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Rahul Gandhi to file nomination from wayanad
Written By
Last Modified: कोझिकोड़ , गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (08:50 IST)

वायनाड से पर्चा दाखिल करेंगे राहुल गांधी, रोड शो में प्रियंका भी साथ

वायनाड से पर्चा दाखिल करेंगे राहुल गांधी, रोड शो में प्रियंका भी साथ - Rahul Gandhi to file nomination from wayanad
कोझिकोड़। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने बताया कि नामांकन के दौरान गांधी के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। गांधी बुधवार रात को यहां पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके कुछ देर बाद प्रियंका भी यहां पहुंचीं।
 
राहुल गांधी जब हवाई अड्डे से बाहर निकले तो बड़ी संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता स्वागत करते हुए नजर आए। गांधी ने भी अभिवादन किया।
 
कांग्रेस प्रमुख की चेन्नितला, ओम्मन चांडी, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, आईयूएमल नेता पी के कुन्हलिकुट्ट और ई टी मुहम्मद बशीर ने अगवानी की। बाद में वह और प्रियंका हवाई अड्डे से सुरक्षित मार्ग से गेस्ट हाऊस गए।
ये भी पढ़ें
लंदन कोर्ट में विजय माल्या का बयान, उधार पर कट रही है जिंदगी