शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Rich teenager
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 मार्च 2015 (16:41 IST)

दुनिया के सबसे अमीर किशोर

दुनिया के सबसे अमीर किशोर - Rich teenager
इन किशोरों के पास इतनी कम उम्र में ही करोड़ों डॉलर की दौलत है. लेकिन कहां से आई इतनी दौलत...
 
*निक डी एलॉयसियो (1 नवंबर 1995)
निक एकलौते किशोर हैं जो मनोरंजन जगत से ना जुड़े होने के बावजूद किशोरों में सबसे अमीर हैं। वह तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर के मालिक हैं। ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए निक प्रोग्रामर हैं। शुरुआत में उन्होंने घर में ही एक ऐप बनाया जिसे याहू ने खरीदा। 2014 में उन्हें एप्पल डिजाइन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
 
*एबिगेल ब्रेसलिन (14 अप्रैल 1996)
एबिगेल छह साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रही हैं। वह 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मालकिन हैं। 'जॉम्बीलैंड' और 'द कॉल' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है।
 
*जेडेन स्मिथ (8 जुलाई 1998)
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के बेटे जेडेन स्मिथ की पहचान खुद उनका काम है। वह 80 लाख डॉलर के मालिक हैं। 'द परसूट ऑफ हैप्पिनेस' और जैकी चैन के साथ आई 'द कराटे किड' उनकी मशहूर फिल्में हैं।
 
*क्लो ग्रेस मोरेत्स (10 फरवरी 1997)
क्लो ग्रेस मोरेत्स के पास 80 लाख डॉलर की संपत्ति है। फिल्म 'किक ऐस' में मिंडी के पात्र के लिए उनके काम की खूब प्रशंसा हुई। इसके अलावा ड्रामा 'इफ आई से' में भी मुख्य भूमिका में उनके काम को खूब सराहा गया।
 
*एली फैनिंग (9 अप्रैल 1998)
फैनिंग 50 लाख डॉलर की मालकिन हैं। फैनिंग का काम फिल्म 'मैलिफिसेंट' के लिए खूब सराहा गया जिसमें एंजेलीना जोली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 'डैडी डे केयर' में भी उनके काम की चर्चा हुई।