शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Fat-obesity
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 नवंबर 2014 (12:03 IST)

सात चीजें जो जलाएंगी चर्बी

सात चीजें जो जलाएंगी चर्बी - Fat-obesity
डाइटिंग करना कोई मजेदार काम नहीं, यह एक बोरिंग काम है। शरीर से चर्बी हटानी हो या फिर कुछ किलो वजन कम करना हो, ऐसी सात चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और ज्यादा चर्बी जलाई जा सकती है।

दालचीनी : यह मसाला आपके ब्लड शुगर को कोशिकाओं में पहुंचाने में मदद करता है जिसका इस्तेमाल ऊर्जा के तौर पर होता है। तो इस वजह से कम से कम चीनी शरीर में बचेगी। चीनी की मात्रा शरीर में एक बार कम हो जाती है तो वजन कम करना आसान होता है। हर रोज खाने में एक चौथाई से लेकर एक छोटी चम्मच तक दालचीनी इस्तेमाल करनी चाहिए। दालचीनी में पाया जाने वाला सिनेमोनलडिहाइड शरीर में खून की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है

ग्रीन टी : चर्बी जलाने के लिए ग्रीन टी पी जा सकती है। ग्रीन टी में कैटेचिन्स होता है जो पेट की चर्बी को जलाने में मदद करता है। हर रोज तीन बार 8 आउंस ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टीम में कैफीन भी होता है जो हृदय गति को बढ़ाने में मदद करता है और यह आपके शरीर को तेजी से कैलोरी जलाने में प्रोत्साहित करता है।

दही : वैसे दही के फायदे तो बहुत है लेकिन इसका सेवन चर्बी जलाने के लिए भी किया जा सकता है। लो फैट और रेगुलर दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो बैक्टिरिया के अच्छे प्रकार हैं और यह बैक्टिरिया शरीर में बची हुई चर्बी को भगाने में मदद कर सकते हैं। दिन में एक बार दही खाना अच्छा विकल्प हो सकता है।

कॉफी : कॉफी में कैफीन होता है जो चयापचय को बढ़ावा देता है और पूरे दिन को संभालने के लिए इससे ऊर्जा मिलती है। चर्बी को खत्म करने में कैफीन मदद करता है। सुबह एक और शाम एक कप कॉफी की योजना बेहतर हो सकती है।

मिर्च : मिर्च में मौजूद कैप्सीकिन तत्व मिर्च को तीखापन देता है। वही मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाता है। मिर्च वजन को संतुलित रखने में मदद करती है। जब कैप्सीकन को पचाया जाता है तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके बाद चयापचय में तेजी आती है। इससे आप ज्यादा कैलोरी को जला सकते हैं।

चिकन और फिश : मछली, मुर्गी और टोफू से हमें अधिक प्रोटीन मिलता है। अगर आप मेटाबॉलिक दर बढ़ाना चाहते हैं यानी वजन कम समय में घटाना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन डाइट लें। प्रोटीन को पचाने में शरीर को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और प्रोटीन लेने का मतलब है कि चयापचय को ज्यादा मेहनत करनी होगी और जिससे अधिक कैलोरी जलेंगी और आप मोटापा कम कर पाएंगे। कार्बोहाइड्रेट और अधिक फैट वाली चीजों से बचना चाहिए।

अंडे का सफेद भाग : वजन घटाने की सोच रहे हैं तो अंडे का सफेद भाग भी आपकी इसमें मदद कर सकता है। अंडे के सफेद भाग में कोलेस्ट्रॉल कम पाया जाता है। सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है और यह फैट जलाने में मदद करता है।