शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Eyes
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2015 (14:10 IST)

आंखों का यूं रखें ख्याल

आंखों का यूं रखें ख्याल - Eyes
कंप्यूटर या लैपटॉप पर देर तक काम करने से हमारी आंखें बहुत थक जाती हैं और खुश्क हो जाती हैं। कुछ आसान तरीकों की मदद से इससे बचा जा सकता है।
बेहतर स्क्रीन : स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने के इस युग में हमारी आंखों पर बहुत जोर पड़ता है। ऐसे में स्क्रीन का उच्च क्वालिटी का और साफ होना बेहद जरूरी है ताकि आंखों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। स्क्रीन अगर बड़ी हो तो और भी अच्छा है।
 
अच्छा माहौल : काम करते समय कमरे का तापमान बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। कमरे में थोड़ी नमी हो तो आंखों में खुश्की नहीं होती है। काम करने के कमरे में सिगरेट नहीं पीनी चाहिए।
 
ज्यादा पानी पिएं : चेहरे और आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलना जरूरी है। आंखों को 10 मिनट का आराम दें, पानी पिएं और थोड़ी देर खिड़की से बाहर देखें। हरियाली देखना आंखों के लिए अच्छा है।
 
खुश्क आंखों में खुजली : नमी की कमी से आंखों में ना सिर्फ खुजली होती है बल्कि लाली और जलन भी हो सकती है। काम करते समय आंखों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं।
 
आंखों को आराम दें : काम करते समय इस बात का ख्याल रहे कि आंखों को हर एक घंटे बाद थोड़ी देर का ब्रेक देना जरूरी है। अपनी जगह से उठें थोड़ा दूर चक्कर लगाएं और काम से दिमाग हटाएं।
 
कॉन्टैक्ट लेंस : कॉन्टैक्ट लेंस के साथ काम करना भी आंखों के लिए दबाव बढ़ाता है। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो हफ्ते में एक बार चश्मा पहनने की कोशिश करें ताकि आंखों को ब्रेक मिल सके।
 
डॉक्टर से संपर्क करें : आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें। फिर चाहे वह आंखों से पानी आने की समस्या हो या आंखों में खुश्की, जलन या खुजली। समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।