शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. backbiting
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2015 (11:53 IST)

गॉसिप करें, लंबा जिएं

गॉसिप करें, लंबा जिएं - backbiting
अक्सर आप अपने दोस्त या सहकर्मी की पीठ पीछे उनके बारे में तमाम बातें करने के बाद ग्लानि महसूस करते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
सिगरेट जैसी लत : वैज्ञानिकों के अनुसार 'गॉसिप' की यह आदत आपको मानवीय बनाती है और साथ ही इससे आपकी उम्र भी बढ़ती है। यह एक लत है जो दिमाग पर कुछ कुछ सिगरेट की लत जैसा असर करती है।
 
खुश रहने के लिए : डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार गॉसिप करने से हम अधिक स्वस्थ, प्रसन्न और इंसान जैसा महसूस करते हैं। किसी के बारे में उसके पीठ पीछे बात करने की हमारी आदत हमें दूसरी प्रजातियों से अलग करती है।
 
किस पर करें भरोसा : वैज्ञानिकों के मुताबिक गॉसिप करने से ही हमें दूसरों से जुड़ाव या लगाव महसूस होता है और हमें यह भी पता चलता है कि कौन कौन भरोसे के काबिल है।
 
जिंदगी के लिए जरूरी : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर रॉबिन डनबर के अनुसार गॉसिप संचार का ऐसा साधन है जिससे हमारी आयु बढ़ती है। उनके अनुसार हमें जिंदा रखने के लिए यह महत्वपूर्ण चीज है।
 
दोस्तों के साथ चुगली : प्रोफेसर डनबर ने कहा कि हमारे आसपास के लोग हमारी खुशियों और हमारी बेहतरी पर अधिक प्रभाव डालते हैं, 'समस्या सिर्फ सोशल नेटवर्क के प्रबंधन की होती है।'
 
किस्से कहानियां : डनबर के अनुसार, 'सोशल नेटवर्क के पहिए को घुमाने के लिए हमें आसपास के वातावरण के प्रति सजग करने के लिए और कहानियां सुनाने के लिए भाषा का विकास हुआ।'