• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. There was no major change in Dhoni except his hair was white
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 जून 2020 (18:22 IST)

महेंद्र सिंह धोनी में 'बाल सफेद' होने के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं आया

महेंद्र सिंह धोनी  में 'बाल सफेद' होने के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं आया - There was no major change in Dhoni except his hair was white
नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कहना है कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को हमेशा शांत रहते हुए देखा है और वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे करियर के शुरुआती दौर में थे। धोनी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, सिवाय बाल सफेद होने के। जब वे इसे रंग देते हैं तो फिर पहले जैसे धोनी हो जाते हैं... 
 
कार्तिक और धोनी लंबे समय से साथ खेले हैं। कार्तिक धोनी के नेतृत्व में कई बार खेल चुके हैं। कार्तिक ने कहा, 2003-04 में जब मैं पहली बार धोनी के साथ इंडिया 'ए' के दौरे में गया था तो मैंने देखा वह काफी शांत है। वह हमेशा शांत ही रहते थे।

उन्होंने कहा, तब और आज में सिर्फ यही अंतर है कि उनके बाल थोड़े सफेद हो गए हैं लेकिन आज भी वह वैसे ही शांत स्वभाव के हैं। मैंने कभी उन्हें गुस्सा करते नहीं देखा या कभी उन्हें बाहर भी गुस्सा उतारते हुए नहीं देखा है। वह वैसे ही हैं, जैसे पहले हुआ करते थे।

धोनी मैदान पर कूल रहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं की है। धोनी भारत के सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप का खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें
धर्म के कारण भेदभाव भी नस्लवाद का हिस्सा : इरफान पठान