सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Champions Trophy 2017 finals, off spinner Ravichandran Ashwin
Written By
Last Modified: लंदन , शनिवार, 17 जून 2017 (17:46 IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका!

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : फाइनल से पहले भारत को लगा बड़ा झटका! - Champions Trophy 2017 finals, off spinner Ravichandran Ashwin
लंदन। भारत के मुख्य ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले क्षेत्ररक्षण अभ्यास सत्र के दौरान दाएं घुटने में चोट लग गई। हालांकि यह इतनी गंभीर नहीं है।
हालांकि यह इतनी गंभीर नहीं होगी क्योंकि वे 30 मिनट के ब्रेक के बाद फिर से नेट पर गेंदबाजी करने आ गए।
 
अश्विन अन्य सीनियर खिलाड़ियों कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ अपने क्षेत्ररक्षण ड्रिल में मशगूल थे तभी इस गेंदबाज को चोट लग गई। क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर कैच दे रहे थे और अश्विन एक कैच को लपकते हुए दाएं घुटने पर पूरे वजन के साथ गिर गए।
 
वे काफी दर्द में दिख रहे थे और अभ्यास छोड़कर चले गए। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनके पास गए, क्योंकि वे लंगड़ाकर चल रहे थे। उनके घुटने पर बर्फ लगाई गई और उन्हें ब्रेक दिया गया। आधे घंटे के बाद फरहार्ट ने अश्विन को कुछ छोटे कदम चलाए और इसके बाद वह 'नी कैप' पहनकर नेट पर गेंदबाजी करने पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक गेंदबाजी की और वे ज्यादा असहज नहीं दिखे। भारतीय टीम के लिए यह आम नेट सत्र था, जिसमें मुख्य कोच अनिल कुंबले ने हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को अभ्यास कराया।
ये भी पढ़ें
जिम्बाव्बे की 16 साल बाद गाले में होगी वापसी