शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लखीमपुर खीरी हिंसा
  4. BJP MP varun gandhi tweets lakhimpur Kheri video
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पोस्ट किया लखीमपुर खीरी घटना का वीडियो, कहा-न्याय हो

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पोस्ट किया लखीमपुर खीरी घटना का वीडियो, कहा-न्याय हो - BJP MP varun gandhi tweets lakhimpur Kheri video
लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना का एक वीडियो गुरुवार को को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि हत्या के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। सोशल मीडिया पर देखा जा रहा यह वीडियो 3 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिस दिन लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई थी।
 
पीलीभीत के भाजपा सांसद गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, 'वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों का खून बहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करे उससे पहले न्याय दिया जाना चाहिए।'
 
उन्होंने 37 सेकेंड का जो वीडियो पोस्ट किया उसमें तेज रफ्तार से चल रही 'थार जीप' लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। थार जीप के पीछे एक काली और दूसरी सफेद रंग की दो एसयूवी आती दिख रही है। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए लोगों में से 4 किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया था।
 
ये भी पढ़ें
रिलायंस रिटेल का 7-इलेवन से हुआ समझौता, भारत में चलाएगी स्टोर्स