शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. दुनिया भर में विराजित हैं श्रीगणेश
Written By WD

दुनिया भर में विराजित हैं श्रीगणेश

विदेशों में मंगलमूर्ति की महिमा

Ganapat | दुनिया भर में विराजित हैं श्रीगणेश
FILE

इंडोनेशिया :-
- इंडोनेशिया के सरकारी नोटों पर तो मंगलमूर्ति 'गणेश' का चित्र छपा है।

- उसी के बगल में यहां के चर्चित राष्ट्रपुरुष का भी चित्र छपा है।

- हालांकि यह एक मुस्लिम मुल्क है, परंतु हिन्दू रीति-रिवाज यहां आज भी लोकप्रिय हैं।

अमेरिका : -
- सन् 1968 में अमेरिका के डाक विभाग ने दो डॉलर का जो डाक टिकट जारी किया था, उसमें चूहे पर गणपति विराजमान थे।

- वर्तमान में यह डाक टिकट दुर्लभ है तथा दो डॉलर के इस टिकट की कीमत सात हजार डॉलर है।

FILE
अफ्रीका
- अफ्रीका में गजानंद की महिमा से प्रकृति इतनी प्रभावित हुई कि एक विशाल वृक्ष की शाख पर उसने गणपति की आकृति की रचना कर दी।

- प्रकृति की इस दुर्लभ आकृति को यहां के आदिवासी अपना लोक देवता मानते हैं।

- वोर्निया में गणपति की चार भुजाएं हैं और यह गहरे पीले रंग के आसन पर बाघ चर्म लपेट कर पालथी मारकर विराजमान हैं।

- यहां गणेश चतुर्थी पर 'गणेशजी' की सुंदर झांकी बनती है।

- लोग खूब ढोल और बांसुरी बजाते हैं और बच्चे जमकर आतिशबाजी करते हैं।