• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. BSE app, BSE, mobile apps
Written By
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 11 जुलाई 2016 (20:39 IST)

बाजार सुनकर सर्च करेगा बीएसई का 'ऐप'

बाजार सुनकर सर्च करेगा बीएसई का 'ऐप' - BSE app, BSE, mobile apps
मुंबई। एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के सबसे तेज शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को एक ऐसा मोबाइल ऐप लांच करने की घोषणा की है, जो आपकी आवाज सुनकर संबंधित सूचकांकों और कंपनियों के शेयरों (स्टॉक) को सर्च करेगा। 
 
बीएसई ने बताया कि 'बीएसईइंडिया' मोबाइल ऐप का नया संस्करण एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करता है, लेकिन जल्द ही इसे एप्पल प्लेटफॉर्म पर भी लांच किया जाएगा। वॉयस कमांड के जरिए इसमें सर्च का विकल्प दिया गया है। इसमें गूगल वॉयस सर्च तकनीक का प्रयोग किया गया है। 
 
बीएसई ने सबसे पहले अगस्त 2013 में अपना मोबाइल ऐप लांच किया था। अभी इसका इस्तेमाल नौ भारतीय भाषाओं में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या सात लाख से ज्यादा है। (वार्ता)