• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US President election, Hillary Clinton
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 नवंबर 2016 (20:09 IST)

हिलेरी क्लिंटन ने स्‍वीकारी हार, बोलीं..

हिलेरी क्लिंटन ने स्‍वीकारी हार, बोलीं.. - US President election, Hillary Clinton
न्यूयॉर्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपनी हार सुनिश्चित होने के बाद बुधवार तड़के रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर पराजय स्वीकार कर ली। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी हार के बाद बुधवार को अपने समर्थकों को संबोधित करेंगी। वे अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी थीं।
हिलेरी ने ट्रंप को उस वक्त फोन किया, जब उनके प्रचार अभियान के प्रमुख जॉन पोडेस्टा ने उनके समर्थकों से कहा कि हिलेरी के संबोधन के लिए सभी मतों के गिने जाने तक का इंतजार किया जाएगा।
 
पोडेस्टा ने कहा कि मतगणना अभी चल रही है। हर वोट की गणना हो जानी चाहिए। कई प्रांतों में मुकाबला इतना कड़ा है कि कुछ नहीं कहा जा सकता इसलिए हम बुधवार रात कुछ और नहीं कहेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि हमें उन (हिलेरी) पर गर्व है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। अभी उनकी पारी संपन्न नहीं हुई। उनके साथ रहने के लिए आपका धन्यवाद किया। वे हमेशा आपके साथ रहीं। मुझे बुधवार को रात यही कहना था। हम वापस आएंगे। हमें अभी बहुत कुछ कहना है। पहले सभी मतो की गिनती हो जाने दीजिए। 
 
पोडेस्टा ने कहा कि आपने जो किया है उसके लिए आपका धन्यवाद। हिलेरी ने अभी खुद कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन उनके सहयोगी का कहना है कि वे बुधवार को बाद में भाषण देंगी।
 
अपने विजय भाषण में 70 वर्षीय नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हिलेरी ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। ट्रंप और हिलेरी के बीच चुनावी अभियान के दौरान बेहद कटु नोक-झोंक हुई।
 
ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि हिलेरी ने लंबे समय तक बहुत मेहनत की और बहुत काम किया। देश की उन्होंने जो सेवा की है उसके लिए हम उनके आभारी हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी, इन्होंने डिजाइन किए हैं 500 और 2000 रुपए के नए नोट