रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sexual harassment
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (12:39 IST)

अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक भारतीय खिलाड़ी दोषी

अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक भारतीय खिलाड़ी दोषी - Sexual harassment
न्यूयॉर्क। भारत के एक 24 वर्षीय खिलाड़ी को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। यह खिलाड़ी स्नोशू प्रतियोगिता में भाग लेने कश्मीर से आया था। तनवीर हुसैन को पिछले सप्ताह एसेक्स की एक काउंटी की अदालत ने 12 बरस की लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया है।
 
अदालत ने उसे यौन उत्पीड़न और बाल कल्याण को खतरा पहुंचाने के आरोपों का दोषी पाया है। उसे मार्च में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह यहां डिवे माउंटेन रिक्रिएशन सेंटर पर वर्ल्ड स्नोशू चैंपियनशिप में भाग लेने आया था।
 
नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि फरवरी की रात में हुसैन ने उसे दो बार किस किया और पकड़ लिया। हुसैन ने पहले आरोपों का खंडन किया और उस समझैाते को भी खारिज कर दिया जिसके तहत वह भारत लौट सकता था। उसने कहा था कि वह खुद को बेकसूर साबित करना चाहता है। हुसैन के वकील ब्रॉयन बारेट ने कहा कि वह दुखी है कि उसे बताने से पहले इस खबर को मीडिया में जारी किया गया।
 
हुसैन अमेरिका आने से पहले काफी चर्चित हुआ था, जब दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने उसे वीजा देने से इंकार कर दिया था। उसी समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया था। भारत उन देशों में से नहीं था लेकिन हुसैन और अन्य एथलीट को अनुमति नहीं दिए जाने को उससे जोड़कर देखा जा रहा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रिपोर्ट झूठी, यूपी विधानसभा में मिला पाउडर विस्फोटक नहीं