शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. विचित्र
  4. Hindi sex story
Written By

इस अभिनेता ने किया 1000 महिलाओं से सेक्स!

इस अभिनेता ने किया 1000 महिलाओं से सेक्स! - Hindi sex story
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड में अपनी लंपटता के दिनों में प्रसिद्ध अभिनेता पीटर ओ टूली ने कम से कम एक हजार महिलाओं के साथ रातें बिताई होंगी। इस आशय की जानकारी उनकी हाल में प्रकाशित में एक जीवनी से मिलती है। 'मिरर' में कैटी फॉरेस्टर लिखती हैं कि इन महिलाओं में उस जमाने की सुपर स्टार ऑडरी हेपबर्न भी शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि ओ टूली का 2013 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अपनी प्रसिद्ध फिल्म 'लॉरेंस ऑफ अरेबिया' के बाद पीटर महिलाओं के दिल की धडकन बन गए थे। उन्हें महिलाओं के मध्य चहेता आदमी माना जाता था और हाल ही प्रकाशित उनकी जीवनी में कहा गया है कि उन्होंने अपने जीवन काल में 1033 महिलाओं के साथ सेक्स संबंध बनाए थे।
 
एक नई पुस्तक 'पीटर ओ टूली : हेलरेजर, सेक्सुअल आउटलॉ, आयरिश रिबेल' के लेखकों, डार्विन पोर्टर और डैनफोर्थ प्रिंस, का दावा है कि उनके एक साथी ने उनसे 150 डॉलर की शर्त लगाई थी। उनके साथी का कहना था कि उस जमाने की तीन मशहूर हीरोइनों- जेन मेंसफील्ड, अनीता एकबर्ग और डायना डॉर्स के साथ सोकर दिखाएं।
टूली ने इस तरह बनाए पहली बार यौन संबंध... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

लेखकों का दावा है कि पीटर ने शर्त जीत ली थी। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं है कि इन महिलाओं को बिस्तर तक लाने में उन्हें कितना समय लगा। प्रिंस का कहना है कि 'ऑफ स्क्रीन ओ टूली को सप्ताहों तक चलने वाली शराब पार्टियों और यौन भोग-विलास में शामिल पाया जाता था।'  
 
पुस्तक में उनके बारे में एक महत्वपूर्ण खुलासा यह है कि जब वे मात्र तेरह वर्ष के थे और यॉर्कशायर के लीड्‍स में रहते थे तब उन्होंने एक स्ट्रिपर (नग्न नृत्य करने वाली महिला) बबल लारू के साथ सेक्स संबंध बना लिए थे।

कहा जाता है कि उन्होंने बाद में कथित तौर पर यह कहा था कि 'मैंने अपने जीवन में जितनी भी सेक्सुअल ट्रिक्स सीखीं, वे सब उसी ने मुझे सिखाईं थीं।'
इस तरह बने क्वीन एलिजाबेथ की बहन से संबंध... पढ़ें अगले पेज पर...

पुस्तक में दावा किया गया है कि ओ टूली के प्रिंसेज मारग्रेट के साथ भी आठ साल तक संबंध रहे जबकि इस दौरान प्रिंसेज लॉर्ड स्नोडन के साथ विवाहित थीं और उनका वैवाहिक जीवन समाप्त होने की कगार पर था। 
 
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की छोटी बहन मारग्रेट के साथ उनका चक्कर उस समय से शुरू हुआ था जबकि उनकी फिल्म 'लॉर्ड जिम' शाही परिवार के लोगों के लिए प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद ही वे कथित तौर पर प्रिंसेज के साथ अज्ञात स्थान पर छुट्‍टियां मनाने के लिए चले गए थे।
 
इस दौरे के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया कि वे बहुत बड़े टब में मारग्रेट के साथ घंटों बिताया करते थे। 'हम सुगंधित पानी में महकते फूलों के बीच तैरा करते थे। अगले तीन दिनों तक मेरे शरीर से किसी बहुत अधिक सुगंधित वेश्या की तरह से खुशबू आती रही।'  
इन अभिनेत्रियों से भी रहे टूली के सेक्स संबंध... पढ़ें अगले पेज पर....

पर्दे पर एक कुशल तलवारबाज की भूमिका‍ निभाने वाले ओ टूली का एलिजाबेथ टेलर के साथ भी एक दशक तक प्रेम प्रसंग चला। ऐसी महिलाओं की सूची में एवा गार्डनर और ऑडरी हेपबर्न भी शामिल थीं और दोनों का ही गर्भपात हो गया था। समझा जाता है कि दोनों ही उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं।
 
ओ टूली ने केवल एक बार वेल्श अभिनेत्री सियान फिलिप्स से विवाह किया था जो कि 1959 से 1979 तक चला। इस विवाह से उनकी दो ‍बेटियां पैदा हुई थीं जो कि केट और पैट्रेशिया के नाम से जानी जाती हैं। कहा जाता है कि उनका तीसरा बेटा लोर्कान भी है जो कि अभिनेत्री करेन ब्राउन से पैदा हुआ था। करेन ने पीटर के साथ 'लॉरेंस ऑफ अरेबिया' में काम किया था।