शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. विचित्र
  4. Hindi sex story
Written By

शिक्षिका ने पहले संदेश भेजा, फिर सेक्स किया...

शिक्षिका ने पहले संदेश भेजा, फिर सेक्स किया... - Hindi sex story
हेलन लुइस टर्नबुल ने एक सोलह वर्षीय लड़के को अपना अंडरवियर पहने एक फोटो भेजा और दोनों ने फेसबुक के जरिए इशारा करने वाले संदेश भेजे। कुछ संदेश एक फोन के जरिए भी दिए। यह सारी जानकारी कोर्ट के संज्ञान में लाई गई। एक टीचिंग असिस्टेंट हेलन ने एक स्कूली छात्र को मिठाई खिलाई और छाती से लगाया। बाद में अपनी मिनी बस में उसके साथ सेक्स किया।   
यह सारी जानकारी टीसाइड क्रॉउन कोर्ट को बताई गई। लेकिन दो बच्चों की मां हेलन का कहना था कि उसने अपने शिष्य को केवल किस किया, लेकिन उसके साथ किसी तरह का सेक्स नहीं किया। ना ही कोई सेक्स एक्ट किया और ना ही किसी तरह का ओरल सेक्स किया। हासवेल, डरहम काउंटी की 35 वर्षीय हेलन ने केवल एक अपराध माना। उसका दावा था कि दोनों के बीच सम्पर्क केवल किसिंग से अधिक नहीं था। 
 
अभियोजन पक्ष की वकील साराह मैलेट का कहना था कि ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि कानूनी कारणों से लड़के का नाम जाहिर नहीं किया जा सकता है, लेकिन उसने जो कुछ हुआ, उसको लेकर अपनी सहमति नहीं दी थी। ये अपराध इसलिए हुए क्योंकि उन्हें स्कूल के वयस्क टीचरों के शोषण के रिश्ते बनाने की पहुंच होती है। आप लोग उन्हें अपनी देखरेख में बच्चों को आदमी बना सकते हैं और वे अपनी इच्छा से सेक्स संबंधी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।
 
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि टर्नबुल को स्कूल में मिस रॉब्सन नाम से जाना जाता है, ने बच्चे पर बहुत अधिक ध्यान दिया, उसे‍ मिठाइयां खाने को दीं और अनेक बार उसे सीने से लिपटाया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि बच्चे को सेक्स के लिए तैयार करने की पहली स्टेज थी। एक स्कूल प्रोग्राम के बाद वे शराब के नशे में घर लौंटी और उन्होंने फेसबुक प्रोफाइल बदल दिया। कोर्ट को बताया गया कि उन्होंने बच्चे के साथ अपनी तस्वीर को लगा दिया। जूरी को बताया गया कि उनके पति बेन ने उन पर एक अफेयर रखने का आरोप लगाया और उनकी शादी टूट गई। 
 
सेक्स के बाद क्या बोला 16 वर्षीय छात्र... पढ़ें अगले पेज पर....

उन्होंने बच्चे को फेसबुक पर संदेश दिए और दोनों ने स्कूल से दूर साथ मिलने पर सहमति जताई। दोनों की गोपनीय बैठक हुई। दोनों ने एक दूसरे का आलिंगन किया और एक दूसरे को चूमा। पर अलग होने से पहले उसने लड़के को कहा कि वह यह बात किसी से ना कहे। एक सप्ताह बाद दोनों मिले और उन्होंने टर्नबुल की कार में सेक्स किया। अभियोजन पक्ष का कहना था कि दोनों को रुकना पड़ा क्योंकि एक दूसरी कार उनकी कार के पास आकर रुक गई थी। मिस मिलेट का कहना है कि आगामी महीने में दोनों के बीच दो बार सेक्स संबंध बने। 
 
सरकारी पक्ष की वकील का कहना था कि हेलन टर्नबुल ने अपनी तस्वीरें भेजीं जिनमें से एक अंडरवियर में थी। इस बीच लड़का संबंधों को लेकर ठंडा पड़ गया और उसने दबाव महसूस किया। मिस टर्नबुल को संदेश भेजतीं, वह उनके जवाब नहीं देता था। उन्होंने लड़के को चेतावनी दी कि वह दोनों के बीच भेजे गए संदेशों को मिटा दे। मिस मैलेट का कहना था कि उन्हें पता था कि वे शादी शुदा हैं और तलाक का केस चल रहा था। उन्हें डर था इस संबंध के कारण उन्हें बच्चों की कस्टडी नहीं दी जाती। वे चाहती थीं कि उनका संबंध गोपनीय बना रहे।
 
अभियोजन पक्ष का कहना है कि मिस टर्नबुल ने एक अवसर पर हेडटीचर से भी झूठ बोला। बच्चे के पिता ने सब पता लगा लिया और वह बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने मिस टर्नबुल को 'पीडोफाइल' तक कहा। वह बहुत नाराज था और उसने सारा मामला पुलिस में दे दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उन्होंने इतना ही स्वीकार किया कि उन्होंने लड़के को गले लगाया था और सब के सामने मिठाइयां दी थीं।
 
पुलिस के साथ पूछताछ में उन्होंने माना कि उन्होंने बच्चे को सेक्स से भरे संदेश भेजे थे और यह मात्र उसे गुदगुदाने भर के लिए थे। कोर्ट ने पुलिस द्वारा बरामद संदेशों को सुना जिसमें दोनों ने कहा था कि वे होटल में रहेंगे और साथ ही बिस्तर शेयर करेंगे। एक संदेश में लड़के ने कहा कि मैं तुम्हें संतुष्ट नहीं कर सकता क्योंकि मैं मात्र 16 वर्ष का हूं। मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।