• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fire, Fire on Harbour, Yemen
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 मार्च 2018 (20:43 IST)

यमन के होदीदाह बंदरगाह पर लगी भीषण आग

यमन के होदीदाह बंदरगाह पर लगी भीषण आग - Fire, Fire on Harbour, Yemen
अदेन। यमन में हाउती लड़ाकों के नियंत्रण वाले होदीदाह बंदरगाह पर शनिवार को भयंकर आग लग गई, जिसमें खाना पकाने के ईंधन और खाद्य पदार्थों से भरे कई गोदाम नष्ट हो गए। बंदरगाह श्रमिकों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आग 11 बजे आग लगी। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।


टेलीविजेन के फुटेज में घटनास्थल पर धुएं के मोटे गुब्बारे आसमान में उठते तथा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। लाल सागर पर स्थित होदीदाह बंदरगाह, यमन में आवश्यक भोजन और सहायता की आपूर्ति सहित, विभिन्न सामग्रियों के होने वाले आयात का संचालन करता है।

अरब की खाड़ी के सबसे गरीब देशों में शुमार इस देश में तीन साल तक चले युद्ध ने इसे अकाल के कगार पर धकेल दिया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक कर्मचारी ने रायटर से कहा, आग ने बड़ी मात्रा में ईंधन, मानवीय सहायताओं और खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच होगी। हाउती द्वारा संचालित सबा संवाद समिति ने बंदरगाह पर आग लगने की पुष्टि की है लेकिन इसका कारण नहीं बताया है। बंदरगाह के श्रमिकों ने कहा कि गोदामों में युद्ध के कारण विस्थापित लोगों के लिए भारी मात्रा में गद्दे रखे हुए थे।

युद्ध के कारण 10,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और अर्थव्यवस्था को पूरी तरह पंगु कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दो करोड़ 20 लाख लोगों को राहत सहायता की आवश्यकता है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
इंदौर में बड़ा हादसा, चार मंजिला होटल गिरा, 10 लोगों की मौत (वीडियो)