• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fake egg making video
Written By
Last Updated : सोमवार, 30 नवंबर 2015 (17:23 IST)

सावधान! कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली अंडा (वीडियो)

सावधान! कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली अंडा (वीडियो) - Fake egg making video
थोड़े दिन चीन में प्लास्टिक से चावल तैयार करने वाला वीडियो सामने आया था, अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चीन में नकली अंडा तैयार किया जा रहा है। चीन में नकली अंडा बनाने का खूब चल रहा है। इस नकली अंडे का अंदरूनी पीला भाग (योक) और उसका बाहरी सफेद हिस्सा सोडियम एल्गिनाइट, एल्यूम, जिलेटिन, खाने योग्य कैल्शियम से तैयार किया जाता है। 
इतना ही नहीं इसमें पानी और खाने के योग्य रंगों को मिलाकर उसे हूबहू असली अंडे की शक्ल दी जाती है। सबसे पहले हल्के गर्म पानी  में पर्याप्त मात्रा में सोडियम एल्गिनाइट लेते हैं और इसे अच्छी तरह से मिलाकर अंडे के सफेद आकार की तरह तैयार करते हैं। फिर इसे जिलेटिन और बेंजोइक एसिड, एल्यूम व अन्य दूसरे रसायनों के साथ मिलाकर अंडे का सफेद हिस्सा तैयार किया जाता है।  
 
अंडे के पीले हिस्से को तैयार करने के लिए सिर्फ पहले से तैयार मिश्रण में खाने योग्य पीले नींबू का रंग दे दिया जाता है। इसके बाद तैयार सफेद और पीले हिस्से को कैल्सियम क्लोराइड के साथ मिश्रित कर अंडे के आकार में ढाल दिया जाता है। इस वीडियो के देखने के बाद आप भी अंडा खाने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। हालांकि इस वीडियो के देखने के बाद आप नकली और असली अंडे की पहचान आसानी से कर सकेंगे। 
 NEXT Page   :  See  Video  

(Photo and Video Courtesy : youtube)