• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China was outraged by Japanese
Written By
Last Updated :ताइपे , गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (15:28 IST)

ताइवान पर चीन हुआ जापान से नाराज

ताइवान पर चीन हुआ जापान से नाराज - China was outraged by Japanese
ताइवान में जापानी मिशन का नाम बदलने से जहां ताइवान खुश है वहीं चीन इससे नाराज हो गया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिशन का नाम बदलने पर चीन ने जापान को याद दिलाया है कि केवल एक चीन है और ताइवान उसका एक हिस्सा है।
जापान ने अपने मिशन का जो नाम बदला है उसमें मिशन के साथ ताइवान शब्द जोड़ दिया गया है। विश्व के अन्य देशों की तरह ताइवान से जापान का केवल अनौपचारिक संबंध है और उसने कूटनीतिक संबंध केवल चीन से कायम किया है। (वार्ता)